{"_id":"f6f922e8ff209f25c8da4e05fd365d17","slug":"uncontrollable-car-thrashed-the-biker-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने साइकिल सवार दंपती को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार ने साइकिल सवार दंपती को रौंदा
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़ भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हरगांव इलाके के रगड़ेपुरवा गांव निवासी मिश्रीलाल (50) पुत्र दुजई अपनी पैंतालीस वर्षीय पत्नी रामरानी के साथ सोमवार को साइकिल पर सवार होकर हरगांव में तीर्थ मेला देखने गया था। शाम के वक्त वह मेला देखकर पत्नी संग साइकिल से लौट रहा था।
वह कल्याणपुर के पास अपने गांव के लिए मुड़ने लगा तो सीतापुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। लोगों ने जख्मी दंपती को फौरन एंबुलेंस बुला कर जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान दोनों की देर शाम मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिवारीजन भी पहुंच गए। जानकारी होने पर हरगांव पुलिस ने मौके पर पहुंच वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।