फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two women hanging

फंदे से लटकी मिलीं दो विवाहिताएं

Tue, 12 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two women hanging
पेड़ से लटका ‌म‌िला शव - फोटो : amar ujala

जिले के इमलिया सुल्तानपुर जहां एक विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं रामपुर कलां थाना क्षेत्र के शंकरपुर मजरा कंदुनी गांव में भी एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी पर लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर के नानकपुर गांव निवासी पप्पी देवी (22) पत्नी सर्वेश ने सोमवार की रात को अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान गवां दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। खबर पाकर हरगांव इलाके के बेनीरामा गांव से मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए थे, लेकिन उन लोगों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रामपुर कला थाना क्षेत्र के शंकरपुर मजरा कंदुनी गांव निवासी शीला (30) पत्नी रजनीश का शव भी सुबह घर के अंदर टिनशेड के नीचे फांसी पर झूलता मिला। शीला ने फांसी क्यों लगाई, इसके बारे में घर के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मामले में किसी तरह का आरोप भी नहीं लगाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed