{"_id":"586be14f4f1c1ba709159576","slug":"two-injured-in-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक किनारे फटा हथगोला, किशोरी समेत दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल ट्रैक किनारे फटा हथगोला, किशोरी समेत दो जख्मी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कलां थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे पड़ा हथगोला अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में किशोरी समेत दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों का निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मानें तो ट्रैक किनारे हथगोले को ग्रामीण लाठी से किनारे कर रहा था, इसी बीच धमाका हो गया। बताते हैं कि घटनास्थल के पास ही सोमवार रात भी तेज धमाके की आवाज सुनी गई थी। खबर पाकर सीओ व एसओ ने जांच की है। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
रामपुर कलां के मदारीपुर गांव निवासी संतू भार्गव (65) मंगलवार को रेल ट्रैक किनारे मवेशी चराने गया था। साथ ही कई अन्य लोग भी थे। जब संतू शंकरपुर हाल्ट के पास पहुंचा तो उसे रेल लाइन के किनारे हथगोला पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
उसने उसे डंडे से दूर हटाने की कोशिश की लेकिन जैसे ही उसने हथगोले में डंडा लगाया, तेज धमाके के साथ वह फट गया, जिससे संतू व कुछ कदम दूर खड़ी सुषमा (14) पुत्र मनोहर जख्मी हो गई। उधर, धमाके की आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई।
पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को फौरन निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। खबर पाकर सीओ सिधौली अजीत कुमार रजक व एसओ यदुनंदन यादव मौके पर पहुंचे। साथ ही जांच के लिए फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट भी बुलाई गई है।
ग्रामीणों की मानें तो घटनास्थल के करीब सोमवार रात भी तेज धमाके की आवाज आई थी। सीओ सिधौली अजीत कुमार रजक ने बताया कि शंकरपुर के पास रेलवे लाइन के किनारे एक ग्रामीण मवेशी चराने गया था।
विस्फोट में डंडा लगाते ही धमाका हो यगा। विस्फोटक की जांच कराई जा रही है। एसओ यदुनंदन यादव का कहना है कि रेल लाइन किनारे सुतली से बंधा हथगोला था। ग्रामीण से तहरीर ली गई है। विस्फोट की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट बुलाई गई है।