फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   two criminal ran away

25 हजार का डीजल भराकर भागे बदमाश

Sun, 22 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
two criminal ran away
बदमाश - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप से करीब 25 हजार का डीजल भराकर बिना रुपये दिए कार सवार भाग निकले। इसकी सूचना सेल्समैन ने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर वाहन समेत एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके दो अन्य साथी भाग निकले।

विज्ञापन


पकड़ा गया निशक्त युवक सदरपुर इलाके का निवासी है। अन्य दो आरोपी लखनऊ के निवासी बताए जा रहे हैं। ये लोग कार में फर्जी नंबर लगाकर पेट्रोल पंपों से डीजल भराकर भाग जाते थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी रामगोपाल मिश्र की कमलापुर में नेशनल हाईवे के किनारे मां वैष्णो फीडिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। वहां तैनात सेल्समैन सुनील कुमार के मुताबिक रविवार भोर करीब चार बाजे एक इंडिगो सवार तीन लोग पहुंचे। इन लोगों ने कार की डिग्गी में रखे आठ जरीकैनों में करीब 25 हजार का डीजल भरवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब रुपये देने की बारी आई तो तीनों लोग कार लेकर भाग खड़े हुए। इस पर सेल्समैन ने फौरन पुलिस को सूचना दी। एसओ रामऔतार ने पुलिस को सक्रिय कर दिया और स्वयं दलबल के साथ सुरैंचा के पास हाईवे पर आ गए। पुलिस को देखकर इंडिगो कार सवार लोग वाहन छोड़कर भागने लगे।


इस पर पुलिस ने तीनों लोगों को दौड़ा लिया। इस बीच दो लोग भाग निकले, लेकिन पुलिस ने सदरपुर इलाके के पड़रिया निवासी निशक्त मनोज दीक्षित को पकड़ लिया। कार को मय डीजल के बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपने साथियों के नाम लखनऊ के पारा इलाके के पिंक सिटी निवासी विवेक दीक्षित व लवलेश तिवारी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed