{"_id":"6ac7b03290f50b887e08994e","slug":"death-toll-rises-to-five-bodies-of-two-more-women-found-early-thursday-noida-news-c-503-1-del1005-1746-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मृतकों की संख्या पांच हुई, बृहस्पतिवार तड़के मिले दो और महिलाओं के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मृतकों की संख्या पांच हुई, बृहस्पतिवार तड़के मिले दो और महिलाओं के शव
विज्ञापन
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत गिरने का मामला :
-मलबे से निकले कुछ शवों के अवशेष, उसको जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखा सुरक्षित
-मृतकों में मकान मालिक अनवर की बहन व बेटी शामिल, पुलिस ने अनवर पर दर्ज किया मामला
-हादसे में गुलअफशां नामक गर्भवती महिला व उसकी चार साल की बेटी की भी हो गई मौत
-मासूम का शव बुरी तरह कुचला हुआ मिला, 12 साल की लड़की की नहीं हो पाई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। सीमापुरी इलाके में बुधवार की दोपहर चार मंजिला इमारत के गिरने के मामले में मृतकों की संख्या अब पांच हो गई है। बृहस्पतिवार तड़के राहत और बचाव कार्य के दौरान दो महिलाओं के शव मलबे से बरामद हुए। मलबा हटाने के दौरान बुधवार रात को ही घटनास्थल से कुछ शवों के अवशेष बुरी तरह कुचले मिले हैं। माना जा रहा कि यह बाकी मृतकों के अवशेष हो सकते हैं। पुलिस ने इनको मलबे से निकालकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएनए परीक्षण से ही इनकी पहचान कर पाना संभव है। एरिया का जो भी व्यक्ति अपनों की तलाश में सामने आएगा, उसके आधार पर डीएनए से पहचान के प्रयास होंगे। फिलहाल अभी चार मृतकों की ही शिनाख्त हो पाई है। इनमें मकान मालिक अनवर की बेटी नुसरत उर्फ गुड़िया (33), अनवर की बहन हाजरा बीबी (56), गर्भवती महिला गुलअफशां (22) और उसकी चार साल की बेटी जोया शामिल है। जोया का शव भी मलबे में बुरी तरह कुचला हुआ मिला है। उसके शरीर का कुछ ही हिस्सा मिल पाया था।
इसके आधार पर पुलिस जोया की भी आधिकारिक पहचान नहीं कर रही है। पुलिस जोया की पहचान के लिए गुलअफशा या उसके परिवार से मिलान कराने के लिए डीएनए परीक्षण करवाएगी। फिलहाल बृहस्पतिवार को पुलिस ने नुसरत और हाजरा बीबी के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए हैं। दूसरी ओर अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।
शुक्रवार को गुलअफशां और उसकी बेटी के शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं दूसरी ओर 12 साल की जिस लड़की का शव बुधवार को बरामद हुआ था, उसकी भी अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार अनवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस किया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे तक राहत और बचाव का काम जारी रहा। रेस्क्यू में बृहस्पतिवार तड़के पहले नुसरत और बाद में हाजरा बीबी का शव बरामद हुआ। इससे पहले बुधवार को गुलअफशां, उसकी बेटी के अलावा 12 साल की लड़की का शव बरामद किया था। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैंं।अनवर के ससुर सलीम अहमद ने बताया कि नुसरत बुधवार दोपहर अपने घर आई हुई थी। उसके आने की बात कर सुनकर पास में ही रहने वाली उसकी बुआ हाजरा बीबी भी वहां पहुंच गईं। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी पहली मंजिल पर सलमा के साथ बैठकर बातचीत कर रही थीं। हादसे में नुसरत की मां सलमा के एक हाथ और पैर में फ्रेक्चर हुआ है।
वहीं पड़ोस में रहनी गुलअफशां अनवर के मकान के पास बैठी थी। उसकी बेटी जोया गली में खेल रही थी। वह बेटी की वजह से मकान के नीचे बैठी थी। इस बीच हादसा हो गया। बता दें कि बुधवार दोपहर न्यू सीमापुरी के ई-ब्लॉक में 25 गज का मकान अचानक जमींदोज हो गया था। इसमें दबकर आठ लोग जख्मी हो गए जबकि पांच की मौत हो गई।