फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One accused arrested for stealing a mobile phone and withdrawing money via UPI.

Gurugram News: मोबाइल चोरी करके यूपीआई से रुपये निकालने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for stealing a mobile phone and withdrawing money via UPI.
-आरोपी से मोबाइल और 1.53 लाख रुपये नकदी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने मोबाइल चोरी कर यूपीआई के माध्यम से बैंक खाते से रुपये निकालने के मामले में एक आरोपी को छह अक्तूबर को सेक्टर-44 से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल और 1.53 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
आरोपी की पहचान अभिनाश प्रताप सिंह (24) निवासी उत्तर टोला, दारोली, सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गुरुग्राम के वजीराबाद में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर उसके खिलाफ गुरुग्राम में चोरी, एक्साइज एक्ट और शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में सात मामले पहले से दर्ज मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले में पीड़ित ने 18 सितंबर को सेक्टर-53 थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि 17 सितंबर की रात आरडी सिटी, सेक्टर-52 स्थित उसके कमरे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद चोरी किए गए मोबाइल का इस्तेमाल कर बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से रुपये ट्रांसफर किए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article