{"_id":"5968f7674f1c1bb1768b46f7","slug":"two-child-drowned-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चराने गए दो मासूम तालाब में डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी चराने गए दो मासूम तालाब में डूबे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
डूब गया
मवेशी चराने गए दो मासूम शुक्रवार को नहाते समय तालाब में डूब गए। तालाब से कुछ दूर गुजर रही एक बच्ची का शोक सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बालकों के शवों को किसी तरह बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
उधर, सूचना पाकर तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल व एसओ भी मौके पर पहुंच गए थे। तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मानपुर के सुरेशपुर मौहारी गांव निवासी सुमित (13) पुत्र लालता व योगेंद्र उर्फ छोटू (10) पुत्र शत्रोहन शुक्रवार को मवेशी चराने गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों बालक गांव में स्थित कुंडा तालाब में नहाने उतर गए। बताते हैं कि नहाते समय दोनों बालक गहरे पानी में पहुंच गए और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगे। यह देख पड़ोस से गुजर रही एक बालिका ने शोर मचाया। तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मिलकर दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और आननफानन सीएचसी बिसवां ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर तहसीलदार सर्वश्रीश मिश्रा, कानूनगो लक्ष्मन प्रसाद, लेखपाल दीप्ति मिश्रा व एसओ योगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।
तहसील से पहुंची टीम ने मामले की जांच की। हालांकि परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने पंचनामा कर शवों को परिवारीजनों को सौंप दिया।