{"_id":"57925b7a4f1c1bc148c4bea4","slug":"tussle-between-bar-president-and-ex-dgc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में बार एसोसिएशन अध्यक्ष व पूर्व डीजीसी में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में बार एसोसिएशन अध्यक्ष व पूर्व डीजीसी में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानी कचहरी में शुक्रवार दोपहर एक मामले को लेकर बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी व पूर्व शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) रामजीवन भारती के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने पूर्व शासकीय अधिवक्ता को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।
वहीं पुलिस ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उनकी तहरीर पर पूर्व शासकीय अधिवक्ता समेत तीन नामजद व तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल का कहना है कि बार एसोसिएशन अध्यक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर पूर्व शासकीय अधिवक्ता को जेल भेजा जा रहा है। यदि दूसरे पक्ष से तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
दीवानी कचहरी में शुक्रवार दोपहर एक मामले को लेकर बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी व पूर्व शासकीय अधिवक्ता रामजीवन भारती के बीच मारपीट हो गई। पूर्व शासकीय अधिवक्ता के लामबंद हो हमला करने से बार एसोसिएशन अध्यक्ष बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
इसी बीच खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पूर्व शासकीय अधिवक्ता को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। उधर, खबर पाते ही बार एसोसिएशन के पक्ष में दर्जनों अधिवक्ता एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए। बार एसोसिएशन अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व शासकीय अधिवक्ता रामजीवन भारती, रिश्तेदार मुन्ना व पुत्र सौरभ भारती नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। खबर पाते ही एडीएम सर्वेश कुमार, एएसपी मनोज सोनकर, सीओ रामसनेही यादव सहित कई थानों की फोर्स कोतवाली पहुंच गई। अधिवक्ताओं द्वारा हंगामा किए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही। वहीं अधिवक्ता भी बार एसोसिएशन अध्यक्ष के पक्ष में कई घंटे तक कोतवाली में जमे रहे। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद शासकीय अधिवक्ता को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया।
रामजीवन भारती पर रेप आदि के कई संगीन मामले दर्ज हैं। उसने दबाव बनाया कि विपक्षी की ओर से उसके खिलाफ जो अधिवक्ता केस लड़ रहे हैं, उन्हें मना करा दो। इन्कार करने पर रामजीवन भारती ने अपने रिश्तेदार, बेटे सहित कई लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया।
हरीश त्रिपाठी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन
नैपालापुर में एक जमीन को हथियाने के चक्कर में प्रधान पत्नी से प्रस्ताव कराने का दबाव डाला गया था। प्रस्ताव न हो पाने से बार एसोसिएशन अध्यक्ष नाराज थे। इसी बीच कचहरी में उसकी बेटी संग छेड़छाड़ व मारपीट की गई थी। शुक्रवार को मामले में पेशी थी। इस दौरान उसकी पत्नी की ओर से गवाही के लिए दिए प्रार्थना पत्र में जमीन के लिए प्रस्ताव मांगने वालों की लिस्ट भी लगा दी थी। इस पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष व उनके साथ कई अन्य अधिवक्ताओं ने मारपीट की।
रामजीवन भारती, पूर्व शासकीय अधिवक्ता
जांच कर होगी कार्रवाई
एक पुराने मामले को लेकर बार एसोसिएशन अध्यक्ष व पूर्व शासकीय अधिवक्ता के बीच विवाद हुआ था। बार एसोसिएशन अध्यक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रामजीवन भारती को जेल भेजा जा रहा है।
सौमित्र यादव, एसपी