{"_id":"58fa445e4f1c1b8e338b4bd0","slug":"truck-crashes-biker-couple-baby-girl-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, बच्ची की मौत
Amarujala Bureau
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद थाना इलाके में बिजवार के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती व मासूम बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में बालिका बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि बाइक पर सवार पति-पत्नी व एक बालक घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि इन्हें मामूूली चोटें आई हैं। सभी लोग लखीमपुर खीरी से बाइक से खैराबाद के नेरपुर में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। उधर, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर वहां से भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के भदूरा गांव निवासी अजय कुमार (25) पत्नी संगीता (22), छह साल की पुत्री साक्षी व चार साल के पुत्र प्रिंस के साथ शुक्रवार सुबह घर से खैराबाद के नेरपुर में अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
सभी लोग बाइक से लखीमपुर खीरी-सीतापुर बाईपास बिजवार के समीप पहुंचे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार साक्षी उछलकर सड़क पर जा गिरी और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया।
बाइक पर सवार अन्य लोग भी चोटिल हो गए। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया।
जबकि अजय कुमार, उसकी पत्नी व बेटे का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।