फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Triple murder case not open

निशाने पर नहीं लग रहे पुलिस तरकश के तीर 

Fri, 09 Jun 2017 11:13 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 09 Jun 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Triple murder case not open
पुलिस - फोटो : amar ujala

सीतापुर शहर के तिहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस कशमकश में है। अपराधियों तक पहुंचने का उसका हर निशाना चूकता जा रहा है। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और एसटीएफ सहित पुलिस के तमाम साधन व एजेंसियां तिहरे हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी हैं, लेकिन अब तक कुछ खास कामयाबी मिलती नहीं दिख रही।

विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी दाल व्यापारी सुनील जायसवाल, उनकी पत्नी व बेटे की मंगलवार रात घर के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और लुटेरे उनके पास से दो बैग लूट ले गए थे।
विज्ञापन


इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। एडीजी लखनऊ अभय कुमार, आईजी रेंज जयनारायन सिंह घटना के दिन ही मौके पर पहुंचे थे। घटना से खफा व्यापारी संगठनों ने तीन दिन तक प्रदर्शन व बाजार बंद कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा, क्राइम ब्रांच व एसटीएफ को लगा दिया गया लेकिन अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है। वारदात की रात से अब तक 50 से अधिक संदिग्धों को टारगेट बनाकर पुलिस उनसे पूछताछ कर चुकी है। 

कई पुराने अपराधियों को मुखबिर के तौर पर भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस गौर से जांच कर रही है। प्रापर्टी विवाद, करोड़ों के लेनदेन जैसे मामलों से जोड़कर भी इसकी जांच हो रही है। एएसपी उत्तरी मधुवन कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस पूरी शिद्दत से अपने काम में लगी है। जल्द ही नतीजे दिखेंगे।


वो कौन है, जिसे क्राइम ब्रांच ने उच्चाधिकारियों के सामने पेश किया?
तिहरे हत्याकांड का वर्कआउट करने की दिशा में अब तक भले ही पुलिस की कामयाब होती नहीं दिख रही हो, लेकिन क्राइम ब्रांच टीम की तत्परता और उसकी चेहरे की रौनक किसी अच्छी खबर की ओर इशारा कर रही है।

 

पुलिस अफसर अब तक इस मसले पर कुछ खास जानकारियां देने से कतरा रहे हैं पर शुक्रवार की दोपहर क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस की मीटिंग और इसके फौरन बाद क्राइम ब्रांच द्वारा एक युवक को पुलिस अफसरों से मिलवाना, इशारा कर रहा है कि शायद क्राइम ब्रांच को वह डगर मिल गई है, जिस रास्ते पर पुलिस पिछले तीन दिनों से माथापच्ची कर रही थी। क्लू खोज रही पुलिस के हाथ कोई सुबूत लगा है। हालांकि अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed