फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   tractor hit the child to death

ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा

Wed, 02 Sep 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 02 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन

सिधौली से शहर के लोहारबाग में अपनी रिश्तेदारी में आई मासूम बालिका को बुधवार को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने वाहन रोक लिया और प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। वाहन को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  

सिधौली के सरसौली गांव निवासी देवकी (2) पुत्री राकेश अपनी मां के साथ लोहारबाग स्थित अपने रिश्तेदार अनिल के यहां आई थी। दोपहर को वह नित्यक्रिया के बाद सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन


साथ में उसके परिवारीजन भी थे। इसी बीच डाकघर की ओर से एक ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को रोक कर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत करा दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed