फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   took away cash from unconscious young man

युवक को बेहोश कर नगदी लूट ले गए

Tue, 05 Jan 2016 11:06 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ डिपो की बस में सफर कर रहे एक यात्री को जहरखुरानों ने बेहोश कर लूट लिया। घटना के बाद चालक व परिचालक ने मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए बेहोश यात्री को हाईवे किनारे उतार दिया और चलते बने।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने इस घटना को लेकर रोडवेज कर्मियों की लापरवाही की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। परिवार का कहना था कि हाईवे के किनारे पड़े होने के कारण बेहोश यात्री सड़क हादसे में अपनी जान गंवा सकता था।
विज्ञापन


कृष्णा नगर निवासी जितेंद्र कुमार द्विवेदी दिल्ली के आनंद विहार में एक आइसक्रीम फैक्ट्री में मैनेजर हैं। वह चार माह बाद सोमवार शाम हापुड़ डिपो की बस से घर के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफर के दौरान ही बस में सवार जहरखुरानों ने उसे चाय में नशीली चीज डालकर पिला दी। इसके बाद बेहोश होते ही 24 हजार रुपये, मोबाइल लूटकर बस से उतर गए।

उधर, गाड़ी जब सीतापुर बस स्टॉप से आगे बढ़ी, तो खैराबाद क्षेत्र में चालक व परिचालक ने जितेंद्र को बेहोश पाया। चालक व परिचालक ने मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार कर टोल प्लाजा के निकट सुनसान स्थान पर उतार दिया।

 उधर, देर रात तक जितेंद्र के घर न पहुंचने पर परिवार चिंतित हो उठा और उसे तलाशने निकल पड़ा। सूचना पाकर परिवार के सदस्य टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां जितेंद्र बेहोश पड़ा मिला।

परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। जितेंद्र के परिवार ने हापुड़ डिपो के चालक व परिचालक पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।


जितेंद्र के भाई चंद्रशेखर द्विवेदी का कहना है कि हाईवे के किनारे अगर जितेंद्र को हल्का होश आता और वह बीच हाईवे पर आ जाता तो हादसा हो सकता था। इस लापरवाह कार्यशैली की शिकायत चंद्रशेखर द्विवेदी ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हापुड़ डिपो से भी की है।

चंद्रशेखर का कहना है कि अगर डिपो के अधिकारी ध्यान नहीं देंगे, तब वह इस गंभीर मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से भी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed