{"_id":"5707ea964f1c1ba26cc811d4","slug":"took-20-thousand-out-of-teacher-s-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के खाते से निकाले 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका के खाते से निकाले 20 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका के खाते से ठगों ने ऑनलाइन 20 हजार रुपये पार कर दिए। शिक्षिका ने तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बघाईन निवासी पुष्पा देवी महमूदाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय मानापुर में अध्यापिका हैं।
विज्ञापन
उनका बैंक ऑफ इंडिया की महमूदाबाद शाखा में खाता है। साथ ही बैंक से एटीएम भी जारी है। पुष्पा का कहना है कि आठ अप्रैल को ठगों ने उसके खाते से बीस हजार की रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। एसएमएस आने पर जानकारी हुई। जिसके बाद उसने बैंक से संपर्क करने के बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी केबी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन