{"_id":"83bbf3d5d8f5957ba9730eec8432d32c","slug":"tips-given-the-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों को मतगणना के दिए टिप्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मियों को मतगणना के दिए टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के चुनाव की मतगणना में लगाए गए कार्मिकों ने गुरुवार को ट्रेनिंग ली। प्रशिक्षण में इन्हें वोटों की गिनती के तरीके बताए गए। उन्हें मतगणना में पारदर्शिता के गुर भी सिखाए गए। शहर के नवीन गल्ला मंडी में आयोजित प्रशिक्षण में सीडीओ शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्मिकों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्हाेंने बताया कि मतगणना स्थल पर बिना प्रवेश पत्र के कोई भी व्यक्ति नहीं जा सकेगा। मतगणना में लगे कर्मियाें की टेबलवार ड्यूटियां रेंडमाइजेशन के जरिए लगाई जाएंगी। अभी कार्मिकों को ड्यूटी आदेश पर विकासखंड का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
कार्मिक मतगणना के दिन निर्धारित समय पर विकासखंड पर पहुंचे, जहां उन्हें टेबलवार ड्यूटी आदेश मुहैया कराया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि मतगणना के लिए 19 विकासखंडाें की 219 न्याय पंचायतों में दो शिफ्टों में करीब 13 कार्मिक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक मतगणना केंद्र पर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। अगर कहीं कोई व्यवधान हो तो मजिस्ट्रेट से निर्णय कराए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सर्वेश कुमार, डीडीओ डीके दोहरे, संदीप पांडे आदि मौजूद रहे। मतगणना केन्द्र की 200 मीटर परिधि में केवल ड्यूटी पर तैनात अफसर व कार्मिक के ही वाहन जा सकेंगे।
मतगणना में लगे कार्मिकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगायी गई है। प्रत्येक शिफ्ट 12-12 घंटे की होगी। प्रत्येक टेबल पर पांच कार्मिक गणना का कार्य करेंगे। प्रत्याशियों व अभिकर्र्ताआें को क्षेत्राें की मतगणना के अनुसार ही प्रवेश दिया जाएगा। इसे लेकर मतगणना केन्द्र के बाहर विस्तार से जानकारी चस्पा रहेगी।