{"_id":"5a15bf624f1c1b156b8b7990","slug":"three-youth-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने दो बाइकों को रौंदा, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने दो बाइकों को रौंदा, तीन की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख में मंगलवार रात दो बाइकों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
मरने वाले युवकों में दो चचेरे भाई हैं। चारों युवक एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। पुलिस की मानें तो युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
मिश्रिख के माडर निवासी सुधीर की बहन का विवाह शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी मुंशीगंज निवासी रजनीश के साथ तय है। मंगलवार को तिलक की रस्म होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए मंगलवार रात मिश्रिख के पिपरोसा निवासी अतुल कुमार (18) अपने चचेरे भाई अशोक कुमार (20), माडर निवासी प्रमोद उर्फ पिंकू (35) व राकेश कुमार अलग-अलग दो बाइकों से मुंशीगंज आए थे।
विज्ञापन
यहां तिलक की रस्म पूरी होने के बाद चारों युवक दो बाइकों पर सवार होकर देर रात ही घर के लिए चल दिए। तभी सीतापुर-हरदोई मार्ग पर मिश्रिख में हुमायूपुर के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के अगले हिस्सों के परखचे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर निकट झाड़ियों में घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागी। लेकिन अतुल व अशोक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रमोद व राकेश की हालत नाजुक बताते हुए दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
ट्रॉमा सेंटर में प्रमोद ने भी दम तोड़ दिया। राकेश की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मिश्रिख कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुद्ध नगर हुसैनगंज निवासी अरुणेश वर्मा की है। हादसे के दौरान अरुणेश वर्मा ही कार चला रहे थे। अरुणेश को हिरासत में ले लिया गया है।