{"_id":"57dc30fc4f1c1b0b32d47ab1","slug":"three-people-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटी, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप पलटी, तीन जख्मी
Amarujala Bureau
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
accident
हरगांव थाना क्षेत्र के परसेहरा के पास शुक्रवार सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हरगांव में शुक्रवार सुबह परसेहरा गांव के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप पर सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र के घुराया फार्म निवासी सोनू उर्फ बलदेव सिंह, रमनजीत पत्नी बलदेव व हरदोई के बालामऊ क्षेत्र के रसौरा निवासी सफराज कौर पत्नी सुनील सिंह के रूप में की गई है।
विज्ञापन
सोनू नैमिषारण्य स्थित एक गुरुद्वारे में सेवादार है। इन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि ये लोग पिकअप से अपने रिश्तेदार की अंत्येेष्टि में शामिल होने खीरी के पलिया जा रहे थे। बलदेव ही पिकअप चला रहा था।
विज्ञापन