{"_id":"02e23e157b9c496f35f66a794ebfe798","slug":"three-lakh-stolen-from-mobile-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप से तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप से तीन लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली इलाके में रविवार रात चोरों ने मोबाइल शॉप के शटर का ताला तोड़कर लैपटॉप समेत करीब तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। सोमवार सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी।
महोली क्षेत्र के मस्जिद गांव निवासी संजय वर्मा पुत्र धर्मचंद्र की गांव के ही चौराहे पर संजय मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। रोजमर्रा की तरह संजय रविवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह धर्मचंद्र को दुकान के शटर का ताला टूटा मिलने की खबर मिली।
इस पर वो दुकान पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने दुकान से 30 हजार रुपये कैश, लैपटॉप, डेढ़ लाख रुपये कीमत के रीचार्ज कूपन, कई मोबाइल सेट समेत करीब तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
संजय ने कोतवाली में सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। हालांकि पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।