फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three killed in accidents

हादसों में मामा-भांजे समेत तीन की मौत

Wed, 07 Oct 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 07 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को हुए सड़क हादसों में मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मरने वालों में हरदोई व बाराबंकी जिले के लोग शामिल हैं। जबकि तीनों घायल हरदोई जिले के निवासी हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


बाराबंकी के देवां थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी निरंकार वर्मा का पुत्र प्रियांशु वर्मा (18) काफी समय से अपने ननिहाल महोली के बड़ागांव में रह रहा था। बुधवार को प्रियांशु अपने मामा बड़ागांव निवासी शुभम वर्मा (19) के साथ खैराबाद जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैराबाद में आईटीआई मोड़ के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मामा व भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागी।

इसी बीच प्रियांशु ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती होने के कुछ देर बाद शुभम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


उधर, हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गोपामऊ निवासी जगदीश (55) सब्जी बेचता था। बुधवार भोर जगदीश के ही हारून (32), देशराज (24), संतोष कुमार (35) के साथ टाटा मैजिक से सब्जी लेकर कहीं जा रहा था।

सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर सेमरीभान के निकट एक ट्रक ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। इससे जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हारून, देशराज, संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed