फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thief stolen necklace

जिला अस्पताल से दो महिलाओं के ले उड़े मंगलसूत्र

Sat, 13 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thief stolen necklace
महिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगीं दो महिलाएं टप्पेबाजी का शिकार हो गई। लाइन में लगने के दौरान किसी ने उनके गले से मंगलसूत्र व मटरमाला पार कर दी। इस दौरान वहां सुरक्षा ड्यूटी में लगे पीआरडी जवान भी तमाशबीन बने रहे। महिलाओं ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में रोज की तरह महिलाएं चिकित्सक को दिखाने के लिए लाइन में लगी थीं। इस दौरान वहां काफी भीड़ थी। वहां पीआरडी जवान भी तैनात था। कुछ देर बाद चिकित्सक को दिखाकर जब खैराबाद के जोशी टोला निवासी चंदा पत्नी गुड्डू लाइन से बाहर आईं तो उसके गले से सोने की मटरमाला नदारद थी।
विज्ञापन


इसी बीच लहरपुर के कुलताजपुर निवासी शिल्पी पत्नी सर्वेश का भी जब अपने मंगलसूत्र पर ध्यान गया तो वह भी गायब था। वह भी परेशान हो उठी। महिलाएं भीड़भाड़ के बीच विलाप करती रहीं और वहां तैनात पीआरडी जवान तमाशबीन बने रहे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed