फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Theft in two houses in sitapur

दो घरों से साढ़े तीन लाख का माल चोरी

Wed, 07 Sep 2016 11:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 07 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Theft in two houses in sitapur
theft - फोटो : AmarUjala

रेउसा के खुरवलिया गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों से 75 हजार रुपये, जेवर, बर्तन व कपड़े समेत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनों पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन


रेउसा इलाके के खुरवलिया गांव निवासी अशोक सिंह ने बताया कि मंगलवार रात चोर घर में घुस गए। जिसके बाद चोरों ने कमरे का ताला तोड़ 60 हजार की नकदी, जेवर, बर्तन समेत करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

 

इसके अलावा गांव के ही उमेश सिंह के यहां भी रात को चोर दीवार फांदकर घुस गए। चोरों ने यहां से 15 हजार रुपये, जेवर, कपड़े आदि लगभग डेढ़ लाख का माल चोरी कर लिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को बताया। चोरी के इन दोनों मामलों को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed