{"_id":"5803b6a24f1c1bf62d290d72","slug":"theft-in-jewellery-shop-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्के ने सराफा दुकान से सात लाख का माल उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचक्के ने सराफा दुकान से सात लाख का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
theft
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां के कुतुबनगर में रविवार सुबह उचक्कों ने एक सराफा दुकान से जेवरात व नकदी से भरा बैग पार कर दिया। वारदात के समय दुकान मालिक पड़ोस के एक हैंडपंप पर हाथ धोने गया था। वापस पहुंचा तो बैग गायब था। बैग में करीब सात लाख रुपये के जेवरात व नकदी रखी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
पिसावां के कुतुबनगर स्थित ठाकुरद्वारा निवासी राकेश कुमार वर्मा की कुतुबनगर के मुख्य चौराहे पर आभूषणों की दुकान है। राकेश ने बताया कि रविवार को उसने दुकान खोली और सफाई की। सफाई के बाद पांच हजार नकदी व जेवरात सहित करीब सात लाख के माल से भरा बैग उसने दुकान में ही काउंटर के नीचे रख दिया और पास के एक हैंडपंप पर हाथ धुलने चला गया।
विज्ञापन
इसी बीच उचक्कों ने उसका बैग पार कर दिया। जब वह लौटा तो जेवरात से भरा बैग गायब था। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन