फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The young man killed

युवक की हत्या

Sun, 31 Jan 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 31 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
The young man killed

कोतवाली इलाके के नबीनगर में एक मंदिर के पुजारी के साथ रह रहे उसके भतीजे का शव रविवार सुबह संदिग्ध हालात में झोपड़ी के अंदर पड़ा मिला। मृतक के परिवारीजनों ने गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


हालांकि मामले में अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सकरन के दुधगढ़ निवासी सुमित कुमार (22) पुत्र परशुराम बचपन से ही अपने चाचा व नबीनगर, हनुमान मंदिर के पुजारी बाबा श्याम भारती के साथ रहता था।
विज्ञापन


बाबा श्याम भारती के मुताबिक शनिवार रात सुमित खाना खाने के बाद करीब दस बजे तक उसके साथ ही बैठा रहा। उसके बाद वह झोपड़ी में सोने चला गया। जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो उसे जगाने झोपड़ी में गया, वहां सुमित मृत हालत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके मुंह से खून निकल रहा था। गले पर काले निशान थे, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। उधर, सुमित की मौत की खबर लगते ही गांव से परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।


मां शिवकांती ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया लेकिन किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed