{"_id":"5776b4774f1c1bd42c79b129","slug":"the-woman-died-in-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध का राज खुलने पर महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध का राज खुलने पर महिला ने लगाई फांसी
Amarujala Bureau
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से बंधा शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में अवैध संबंधों का राज खुलने पर एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। परिवारीजनों का कहना है कि महिला का प्रेमी साथ में रहने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने महिला के प्रेमी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बिराहिमपुर निवासी बुद्धा की पत्नी रीता देवी (20) गुरुवार शाम नित्यक्रिया के बहाने घर से निकली थी। जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंची। परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। इधर शुक्रवार सुबह परिवार के लोग उसे फिर खोजने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच गांव के बाहर तालाब किनारे पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। पति बुद्धा व ससुर रामस्वरूप ने बताया कि रीता के गांव के ही विनोद से करीबी संबंध थे। विनोद लगातार दबाव बना रहा था कि रीता बुद्धा को छोड़कर विनोद के साथ अपना घर बसा ले।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर जब विनोद ने रीता को कॉल की और दोनों फोन से बात कर रहे थे, उसी दौरान बुद्धा घर में आ गया। उसने मोबाइल छीनकर पत्नी को फटकार लगाई और फोन पर ही विनोद को बात न करने की हिदायत दी। बुद्धा ने बताया कि इस घटना के बाद मोबाइल को अपने ही पास रख लिया था।
उधर, अवैध संबंध का खुलासा होने पर रीता ने आत्महत्या कर ली। रीता की मां मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर निवासी नीलम देवी ने बिराहिमपुर निवासी विनोद पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
नीलम का आरोप है कि विनोद लंबे समय से रीता पर दबाव बना रहा था कि वह बुद्धा का परिवार छोड़कर विनोद के साथ रहे। ऐसा न करने पर विनोद उसे जान से मारने व समाज में शर्मसार करने की धमकी भी दे रहा था। एक तरफ ससुराल थी, दूसरी तरफ विनोद का दबाव था।
विनोद ने इस कदर दबाव बनाया कि रीता आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गई। प्रभारी निरीक्षक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि रीता की मां की तहरीर पर विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।