{"_id":"34b243df6eea314a72db422a343f98ac","slug":"the-three-wounded-including-a-woman-in-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में महिला सहित तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में महिला सहित तीन जख्मी
अमरउजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के फत्तेपुर गांव की एक महिला व उसकी दो भतीजी को पड़ोसियों ने सिलाई मशीन वापस मांगने पर घर में घुसकर बुरी तरह पीट दिया। इससे तीनों महिलाएं जख्मी हो गईं। मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली इलाके के फत्तेपुर गांव निवासी जाहिरुनिशा पत्नी मोहम्मद उमर ने बताया कि उसने अपनी सिलाई मशीन पड़ोस के रहने वाले जमशेद अली के घर में मांगने पर दिया था।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद जब वह मशीन वापस मांगने गई तो उन लोगों ने मशीन देने के बजाया झगड़ा कर लिया। आरोप है कि बात बढ़ने पर जमशेद, सलमान, रजा व इलियास ने ईंट, पत्थर से हमला कर उसे दौड़ा लिया और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसका कहना है कि जब उसकी दो भतीजी सीमा बानो व महविश ने बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर दोनों को जख्मी कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।