फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The murderer accused was killed by the ax

हत्या आरोपी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Fri, 28 Jul 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
The murderer accused was killed by the ax

अटरिया गांव में पूर्व में हो चुकी कत्ल की दो वारदातों के आरोपी की शुक्रवार दोपहर गांव में ही कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे कत्ल को लेकर रंजिश होना बताया जा रहा है। मृतक के भाई ने गांव के ही एक व्यक्ति व उसके कुछ अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। खबर पाकर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


गुलरिया मजरा रेवान निवासी शंकर (36) पर गांव के ही प्यारेलाल की पत्नी सुंदारा की 2014 में हुई हत्या का इल्जाम था। शुक्रवार दोपहर शंकर, प्यारेलाल के दरवाजे पर पहुंचा और वहां गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ी तो प्यारेलाल आग बबूला हो गया। इस बीच प्यारेलाल ने कुल्हाड़ी व लाठियों से शंकर पर कई वार कर दिए। हमले में शंकर मरणासन्न होकर मौके पर ही गिर गया। इसके बाद हमलावर भाग निकला।
विज्ञापन


जिसके बाद लोग आननफानन शंकर को सीएचसी सिधौली ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर शंकर के भाई रंजीत ने प्यारेलाल व उसके कुछ अज्ञात साथियों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। बताते हैं कि मृतक शंकर पर गांव में कई वर्ष पूर्व हुई दो हत्याओं का इल्जाम था। 2002 में कन्हई व 2014 में सुंदारा पत्नी प्यारे की हुई हत्या में शंकर आरोपी बनाया गया था। सूत्र बताते हैं कि दोनों मामलों में वह शंकर जेल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed