फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The miscreants robbed four

बंधक बना चार से लूटपाट  

Fri, 11 Aug 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed four

लहरपुर  कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात छह सशस्त्र बदमाशों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को बांधकर लूटपाट की है। लूटपाट के बाद बदमाश चारों लोगों को बाग में डाल कर और भाग गए। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।  क्षेत्र के मुन्नापुरवा निवासी सुधीर कुमार गुरुवार रात बाइक से गनेशपुर गांव से अपने घर जा रहा था। रास्ते में नगई मल्लापुर के निकट बाग के पास छह सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद सुधीर की पिटाई कर 12 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया।

विज्ञापन


बदमाश सुधीर को पास ही एक बाग में ले गए। यहां पर उसके हाथ व पैर बांधकर डाल दिए। सुधीर को बदमाशों ने जहां पर बांधकर डाला। वहां दो महिलाएं व एक युवक पहले से बंधे पड़े थे। ये तीनों लोगों को भी बदमाशओं ने लूटा था। चारों को लूटपाट के बाद बदमाश शोर न मचाने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद बंधक बने लोगों ने एक दूसरे के सहयोग से खुद को बंधन मुक्त किया।
विज्ञापन


पहले से बंधे पड़े लोगों ने अपना परिचाय तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दोस्तपुर टकेला निवासी रंजीत कुमार, राजरानी व लहरपुर क्षेत्र के गनेशपुर निवासी कलावती के रूप में दिया। रंजीत ने बताया कि राजरानी उसकी मां है। उसके पास महज एक मोबाइल फोन था, जिसको बदमाशों ने लूट लिया। वहीं मां व बेटे की जमकर पिटाई भी की। कलावती ने बताया कि उसके शरीर पर मौजूद सोने व चांदी के 25 हजार रुपये के जेवर भी बदमाशों ने लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट के दौरान बदमाशों ने उसकी भी पिटाई की है। सुधीर ने घटना की बाबत कोतवाली लहरपुर में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed