{"_id":"8d16c951301691f0e8df7d4f45d46638","slug":"the-man-shot-at-the-opposing-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के विरोध पर युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती के विरोध पर युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात लूट की नियत से घर में घुसे डकैतों ने विरोध पर एक युवक को गोली मार दी। उसे नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। डकैत अपने एक साथी के दबोचे जाने से भड़क उठे थे। दबोचे गए डकैत को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस इस घटना को चोरी बता रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। मानपुर के ग्राम डफरा उलरा निवासी वीरेंद्र (35) व उसका परिवार शुक्रवार रात घर में सो रहा था। देर रात छह सशस्त्र डकैतों ने गांव में धावा बोल दिया। कुछ डकैत गांव के राजेश व बनवारी के घर घुसे, तो कुछ डकैत वीरेंद्र के घर में घुस गए।
विज्ञापन
वीरेंद्र के घर डकैतों ने जैसे ही लूटपाट शुरू की, परिवार की नींद खुल गई। इस बीच वीरेंद्र ने एक डकैत को दबोच लिया और शोर मचाने लगा, इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली। ग्रामीणों का दबाव बढ़ते देख डकैत वहां से निकल कर भागने लगे, लेकिन उनका एक साथी फंस गया। इस पर डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इससे एक गोली वीरेंद्र को जा लगी। उधर, एकजुट हुए ग्रामीणों नेवीरेंद्र द्वारा पकड़े गए डकैत को कब्जे मेंले लिया। ग्रामीणों की घेराबंदी देख डकैत अपने साथी को छोड़कर भाग निकले। इसी बीच वीरेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वीरेंद्र के भाई शिवपाल ने तहरीर दी है।
डकैत गांव के राजेश के घर से 3 हजार रुपये, कपड़े, बर्तन, जेवर व अन्य सामान उठा ले गए हैं, जबकि बनवारी की परचून की दुकान से एक हजार की नकदी व परचून का सामान उठा ले गए हैं। थानाध्यक्ष एएच जैदी ने बताया कि बदमाश चोरी की नियत से घर में घुसे थे, साथी के पकड़े जाने के बाद भड़क गए।
पकड़े गए बदमाश की पहचान खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चिलवारा निवासी रूपलाल के रूप में हुई है। उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घायल के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली र्गई है।