{"_id":"4e9ca36693858f542d61568d1c042463","slug":"the-brothers-went-in-clubs-11-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों में चलीं लाठियां, 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाइयों में चलीं लाठियां, 11 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली कोतवाली इलाके के दबियापुर मजरा मंगरौरा गांव में रविवार को भूमि विवाद में दो सगे भाइयों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों ओर से छह महिलाओं समेत 11 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों का पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में द्विपक्षीय कार्रवाई की जा रही है।
सिधौली कोतवाली इलाके के दबियापुर मजरा अंगरौरा गांव निवासी ओम प्रकाश व उसके सगे भाई परागदीन के बीच पैतृक जमीन बंटवारे को लेकर काफी अर्से से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताते हैं कि रविवार को फिर से ओम प्रकाश व परागदीन के बीच तकरार हो गई।
विज्ञापन
बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लामबंद होकर आ गए। जिसके बाद जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में छह महिलाओं समेत 11 लोग जख्मी हो गए। मारपीट में एक पक्ष से ओम प्रकाश, श्यामू, प्यारेलाल, रामू, गायत्री जख्मी हो गई, जबकि दूसरे पक्ष से परागदीन, दो पुत्रियों रेशम व बबली, रेखा पत्नी जयसिंह, रेनू पत्नी विजय, गायत्री व पवन जख्मी हो गए।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।