{"_id":"be9265d7c7137c172dcf0284b63f5645","slug":"the-body-of-the-young-man-found-hanging-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक यहां अपने ननिहाल में रहता था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका, लेकिन मृतक के परिवारीजनों का कहना है कि बीमारी के चलते युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तंबौर इलाके के सुजौलापुर निवासी सोमबारी (19) पुत्र बैजनाथ बचपन से ही अपने ननिहाल सकरन क्षेत्र के रवतापुर नेवादा गांव निवासी रामसेवक के यहां रहता था।
विज्ञापन
वहीं पर उसने गांव के बाहर तालाब के पास पेड़ से लटककर जान दे दी। घटना को लेकर सोमबारी के परिवारीजनों ने बताया कि सोमबारी के माता-पिता की बचपन में मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह अपने ननिहाल में रहता था।
विज्ञापन
बताते हैं कि सोमबारी बीमार चल रहा था। दोपहर को घर से निकला था। बाद में सूचना मिली कि उसने गांव के बाहर तालाब के पास पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।