{"_id":"6af1fee362a786d7d1071bf5","slug":"three-dead-several-injured-in-two-road-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84897-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो सड़क हादसों में तीन की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो सड़क हादसों में तीन की मौत, कई घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक घटना पाली रोड पर हुई, जहां डंपर की टक्कर से दो युवकों की जान चली गई। दूसरी घटना बदरपुर बॉर्डर पर हुई, जहां ऑटो पलटने से युवक की मौत हो गई और उसका परिवार घायल हो गया।
पाली रोड पर सात नवंबर को रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में 44 वर्षीय हरिन्द्र और 21 वर्षीय साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार तीसरा युवक बबलू गंभीर रूप से घायल है। मृतक हरिन्द्र चौकीदारी करते थे और उनके चार बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया और चालक मोहम्मद मुजाहिद को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत मिल गई। दूसरी घटना बदरपुर बॉर्डर पर रविवार देर रात करीब तीन बजे हुई। एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ग्रिल से टकराकर पलट गया। इस हादसे में 25 वर्षीय जावेद की मौत हो गई। जावेद दिल्ली में रंगोली बेचता था और परिवार के साथ गांव लौटने के लिए बस पकड़ने जा रहा था।
ऑटो पलटने से जावेद की 23 वर्षीय पत्नी बबली और उनकी तीन बेटियां घायल हो गईं। घायल बेटियों की उम्र 12, सात और चार वर्ष है। सराय थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जावेद के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पाली रोड हादसे में हरिन्द्र के भाई प्रवीन ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस चौकी पाली के एएसआई दुर्गा प्रसाद ने डंपर को कब्जे में लिया था। आरोपी चालक मोहम्मद मुजाहिद को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया है।