{"_id":"875f9e895a7cc810ace3e2a289262129","slug":"the-attack-on-former-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान पर चाकू से हमला
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर क्षेत्र में कोटेदार की दुकान पर राशन न देने को लेकर विवाद में पूर्व प्रधान पर चाकू से हमला कर दिया गया। जख्मी पूर्व प्रधान ने कोटेदार व उसके नौकर के खिलाफ लहरपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लच्छन नगर निवासी अजीम उल्ला खां (65) पूर्व प्रधान हैं। बताया जाता है कि गांव का कोटेदार तमाम लोगों को राशन नहीं दे रहा था। इस पर कई लोगों ने पूर्व प्रधान अजीम उल्ला से शिकायत की। इस पर पूर्व प्रधान ग्रामीणों के साथ कोटेदार शत्रोहन लाल के पास गए। गांव का ही शफीक कोटेदार के यहां नौकरी करता है। वह ग्रामीणों की शिकायत पर भड़क गया और पूर्व प्रधान को अपशब्द कहने लगा।
पूर्व प्रधान ने विरोध किया तो शफीक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो शफीक भाग गया। हमले में जख्मी पूर्व प्रधान ने शफीक आदि के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर विनय गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।