{"_id":"571917ca4f1c1bd4518b4a25","slug":"teenager-raped-in-maholi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोली में बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महोली में बालिका से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
लड़की लापता
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। वह अपने पिता को खाना देने गई थी, तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया। दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी हैं, जिसकी वजह से क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बालिका (8) के पिता की गांव के बाहर दुकान है। बुधवार रात वह पिता को खाना देने निकली थी। इसी बीच रास्ते में उसे गब्बर मिल गया। टॉफी देने का लालच देकर आरोपी उसे खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इधर देर रात बालिका बेहाल हालत में घर पहुंची, तो परिवार के होश उड़ गए। उसकी आपबीती सुन पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी में तहरीर दी। यहां पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार महोली कोतवाली पहुंचा और आरोपी गब्बर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित परिवार की तहरीर पर गब्बर के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।