{"_id":"576d75e84f1c1b5d48b47de4","slug":"teenager-raped-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार
Amarujala Bureau
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दबंग ने घर में अकेला पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। इससे गांव में तनाव है।
विज्ञापन
तालगांव का परिवार मेहमानी में गया था। घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री अकेली रह गई। गुरुवार रात किशोरी अकेली घर में सो रही थी। उसी दौरान गांव का निवासी रजनीश वहां पहुंच गया और उसे जान से मार देने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद रजनीश किशोरी को मुंह ने खोलने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। इधर शुक्रवार को जब परिवार घर वापस आया। तब किशोरी ने आप बीती बताई। घटना के संबंध में किशोरी के पिता ने गांव के ही रजनीश के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर रजनीश के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।