{"_id":"50402eb560016369f4e9a20c3ba0a909","slug":"teenager-misdemeanor-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। इससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी (15) सोमवार को नित्यक्रिया के लिए खेतों की तरफ गई थी।
विज्ञापन
गांव का कल्लू पहले से ही घात लगाकर खड़ा था। किशोरी के पहुंचते ही आरोपी ने उसे दबोच लिया और दुराचार किया। इसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया।
विज्ञापन
युवक के जाने के बाद किशोरी घर पहुंची और आपबीती बताई। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने गांव के ही कल्लू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
बुधवार को थानाध्यक्ष रंग बहादुर यादव ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर कल्लू के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।