{"_id":"59c7ed204f1c1bb6688b641d","slug":"teen-ager-death-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से किशोरी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
तंबौर थाना इलाके में रविवार शाम करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। वह घर में पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गई थी। ठकुरन टोला निवासी सदूल सिंह की पुत्री सुरभि (16) रविवार शाम घर में पंखा ठीक कर रही थी। बताते हैं कि पंखे में करंट आता था, लेकिन सुरभि यह बात भूल गई। जिसकी वजह से वह करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उस दौरान परिवार के सदस्य घर के बाहर थे, जिसकी वजह से समय रहते कोई किशोरी की मदद भी नहीं कर पाया। नतीजा पंखे में चिपककर किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर जब कुछ देर बात परिवार के सदस्य घर में पहुंचे, तब सुरभि फर्श पर पड़ी थी।
विज्ञापन
उसके ऊपर पंखा पड़ा हुआ था। परिवार के सदस्यों ने आननफानन घर की लाइन काटी और पंखा अलग किया। लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। उसका शरीर करंट की वजह से बुरी तरह से झुलस गया था। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी है।
विज्ञापन