फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   teacher was robbed by criminal

शिक्षिका से सरेराह दो लाख की लूट

Tue, 05 Jul 2016 12:06 AM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 05 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
teacher was robbed by criminal
सरेआम महिला लूट - फोटो : demo pic

बैंक से दो लाख कैश निकाल पिता संग रिक्शे से जा रही एक शिक्षिका पर झपट्टा मारकर सोमवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश कैश से भरा बैग लूट कर भाग निकले। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लुटेरे आंखों से ओझल हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बिसवां कोतवाली इलाके के मुराऊन टोला निवासी शिक्षिका अमिता वर्मा पिता रामनाथ वर्मा के साथ सोमवार दोपहर को कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गई थी।
विज्ञापन


बैंक से दो लाख रुपये निकालकर वह पिता संग रिक्शे से वापस जा रही थी। जैसे ही यह लोग बिसवां कस्बे में जमा मेडिकल स्टोर व पोस्टर चौराहे के करीब पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये नोटों से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटने के बाद शिक्षिका का शोर सुनकर जब तक लोग कुछ समझ पाए तब तक लुटेरे बाइक भाग निकले। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed