फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Students died as the truck rolled over

स्कूल से लौट रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा

Tue, 08 Sep 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Tue, 08 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

महोली में स्कूल से घर लौट रहे साइकिल सवार छात्र को मंगलवार दोपहर ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


उधर, हादसे की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस बल ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत करा दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


महोली के दीक्षित टोला निवासी प्रसून मिश्रा (14) पुत्र धर्मेंद्र मिश्रा कस्बे के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा-10 का छात्र था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जब वह बड़ागांव मार्ग पर सीएचसी के करीब पहुंचा तभी बड़ागांव की ओर से महोली कस्बे की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद आसपास के लोगों के पीछा करने पर ट्रक चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर भाग निकला। जानकारी होने पर छात्र के परिवारीजन मौके पर पहुंचे।

इस बीच काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। कुछ ही देर में भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed