{"_id":"56f972ca4f1c1bfa02f004e9","slug":"student-robbed-after-flirting","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खनी कर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़खनी कर की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर स्थित पूर्व डीजीपी के होटल के समीप रविवार शाम एक दबंग युवक ने कोचिंग जा रही छात्रा को अकेली पाकर तमंचा सटा दिया और उसने छात्रा संग छेड़खानी की।
आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने धमकी भी दी और कोचिंग की फीस के लिए साढ़े 11 हजार रुपये भी छात्रा के बैग से छीन लिए। सरेराह हुई इस घटना से छात्रा दहशत में आ गई। उसने घर जाकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसने थाने में तहरीर दी।
खैराबाद इलाके के एक गांव की छात्रा ने खैराबाद एसओ को दी तहरीर में कहा है कि वह रविवार शाम कोचिंग के लिए छोटी लाइन जा रही थी। जाने के लिए वह नेशनल हाइवे पर पूर्व डीजीपी के होटल के पास खड़ी थी। छात्रा का आरोप है कि इसी दौरान हुसैनगंज का निवासी एक युवक आया और उसने उसके पास रुकते ही तमंचा निकाल कर सटा दिया।
विज्ञापन
युवक ने उसे चुप रहने के लिए कहते हुए गालियां दी। साथ ही उसने उसके साथ छेड़खानी भी की। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि कोचिंग की फीस के लिए ले जाए जा रहे 11 हजार 500 रुपये भी उसकी बैग से निकाल लिए। जिसके बाद आरोपी कहीं शिकायत करने पर इज्जत लूट लेने की धमकी देकर भाग निकला। इसके बाद सहमी छात्रा घर पहुंची। उसने घर वालों को आपबीती सुनाई।
जिसके बाद उसने थाने जाकर तहरीर दी है। घटना की जानकारी के लिए एसओ का फोन नहीं उठा। मामले में सीओ सिटी राहुल मिठास का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। घटना के बारे में पता कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।