{"_id":"58ac82f64f1c1b1259b23784","slug":"student-injured-by-police-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल-100 की टक्कर से छात्र जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायल-100 की टक्कर से छात्र जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
थानगांव क्षेत्र में मंगलवार को डायल-100 की चपेट में आने से सड़क पार कर रहा छात्र बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे पुलिस ने रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थानगांव के महेशपुर निवासी रणवीर सिंह प्राइमरी पाठशाला में पढ़ता है।
दोपहर को मध्याह्न भोजन के लिए वह घर प्लेट लेने गया था। वापस जाते समय वह मुख्य मार्ग पर डायल-100 गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। डायल-100 टीम उसे सीएचसी ले गई, जहां उसका उपचार चल रहा है। एसओ का कहना है कि बालक का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन