{"_id":"5741eefc4f1c1bb415690b4b","slug":"student-died-in-accident-two-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने छात्र को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने छात्र को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच से एक शिक्षक दो बालकों को विद्या ज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए शहर आया था। वह बाइक पर दोनों बालकों को बैठाकर पीएसी चौराहे के पास पहुंचा था कि तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी दी। हादसे में एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि शिक्षक और उसका भांजा घायल हो गए। शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भांजे को मामूली चोट आई है। उसने प्रवेश परीक्षा में भी दी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने चालक को ट्रक के साथ पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। बाइक सवार शिक्षक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके में नेशनल हाईवे पर लालकुर्ती जाने वाले मार्ग पर पीएसी चौराहे के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक ट्रक में फंसकर दूर तक घिसट गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक पर सवार बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी शोभाराम शुक्ला के बेटे देवेंद्र शुक्ला (12) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक बहराइच जिले के थाना राजाबौड़ी क्षेत्र के गोड़वा निवासी शिक्षक दिलीप कुमार त्रिपाठी (45) पुत्र ओम प्रकाश त्रिपाठी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हादसे में शिक्षक का भांजा उसी गांव का निवासी अनुराग शुक्ला (12) मामूली चोट आई है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। शिक्षक दिलीप ने बताया कि वह अपने भांजे अनुराग व देवेंद्र को कमलापुर स्थित विद्या ज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए बहराइच से आए थे।
रात को यह लोग अपनी रिश्तेदारी रेउसा इलाके के कनकारी में रुक गए थे। सीतापुर पीटीसी के पास स्थित पुलिस माडर्न स्कूल में प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए यह लोग सुबह रेउसा से चले थे। 11 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए यह लोग सीतापुर शहर नौ बजे पहुंच गए थे।