{"_id":"19ea51e9d2e8e30bca3231c1abc049ea","slug":"strain-threw-stones-and-vandalized-in-tambour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तम्बौर में तनाव, पथराव व तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तम्बौर में तनाव, पथराव व तोड़फोड़
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आयोजित सभा में शनिवार को बवाल हो गया। पानी की टंकी मैदान में एकत्रित हजारों लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन दिया, लेकिन सभा के बाद कुछ शरारती तत्वों ने मार्केट खुलने का विरोध करते हुए तोड़फोड़ व पथराव किया।
धक्का-मुक्की में दो महिलाओं सहित तीन लोग जख्मी हो गए। कई थानों की फोर्स ने तोड़फोड़ करने वालों को खदेड़ा। डीएम, एसपी सहित भारी पुलिस पहुंच गई है। बिसवां विधायक रामपाल यादव द्वारा एक दुकानदार की पिटाई से माहौल और बिगड़ गया। पीटे गए दुकानदार के पक्ष में सांसद राजेश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
मोहम्मद साहब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की खबर छपने के बाद तम्बौर के मुसलिम समुदाय ने शुक्रवार को बाजार बंद कर ज्ञापन देने की घोषणा की थी। शनिवार को क्षेत्र के हजारों लोग कस्बे में पानी टंकी मैदान में एकत्र हुए।
विज्ञापन
यहां सभा के बाद एसडीएम व सीओ बिसवां को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग को लेकर लोगों ने ज्ञापन दिया और बाजार खुलने की घोषणा कर दी, लेकिन भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने सीएचसी से रेउसा मोड़ तक दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। तोड़फोड़ करने वालों को रोकने की कोशिश के बाद पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। इसकी जानकारी लगते ही डीएम, एसपी, कई थानों की पुलिस, पीएसी, एसएसबी, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
इस बीच बिसवां विधायक रामपाल यादव गांजर तिराहे पहुंचे और दुकानदारों से घटनाक्रम पूछा। वहां मौजूद कौशल किशोर कुछ तेज आवाज से आपबीती सुनाने लगा तो विधायक ने उसे दो तमाचे जड़ दिए। जिससे वहां लोग नाराज हो गए। इस बीच विधायक वहां से चले गए।
इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर मांगी तो लोगों ने भाजपा सांसद राजेश वर्मा के आने पर तहरीर देने की बात कही, हालांकि खबर लगते ही सांसद भी पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक सांसद व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता जारी थी। पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक कुछ लोगों को थाने में रोक रखा है। मामले में प्रेमा देवी, सुमन सहित तीन लोग बलवाई की धक्का-मुक्की में जख्मी हुए।
लहरपुर में भी प्रदर्शन
लहरपुर/खैराबाद (सीतापुर)। हिन्दू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा दिये गए अपमानजनक बयान को लेकर हजारों लोगों ने शनिवार को लहरपुर, खैराबाद में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। लहरपुर में लोगों ने शहर बाजार स्थित बस अड्डा मैदान में प्रदर्शन कर कमलेश तिवारी व अपमानजनक बयान को छापने वाले अखबार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मुफ्ती नासिर अली व हिलाल अहमद ने कहा के पैगम्बर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। जिससे मुल्क की सलामती और एकता से खिलवाड़ करने वालों को सबक मिल सके।
सपा कार्यकर्ता सद्दन खॉं, मौलाना सलमान, मुफ्ती मोनिस, वजाहत गौरी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इसके अलावा खैराबाद पावर हाउस के पास हजारों लोग एकत्र हुए। यहां मौलाना राशिद, मुफ्ती बहाउद्दीन व इलियास सहित हजारों लोगों ने सीओ सिटी राहुल मिठास को ज्ञापन सौंपा।