फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Stepdaughter rapist, hanged self

सौतेली बेटी संग रेप के आरोपी ने फांसी लगाई

Fri, 29 Jul 2016 10:49 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 29 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Stepdaughter rapist, hanged self
- फोटो : अमर उजाला

मछरेहटा थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व अपनी 13 साल की सौतेली बेटी संग रेप करने के आरोपी ने जेल जाने के डर से शुक्रवार सुबह फांसी लगा ली। उसकी पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  

विज्ञापन


मछरेहटा के एक गांव निवासी प्रकाश (35) ने 25 जुलाई को अपनी 13 साल की सौतेली बेटी के साथ रेप किया था।  घर पहुंचकर पीड़िता ने अपनी मां से आपबीती सुनाई तो वह बेटी को लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मायके चली गई। 28 जुलाई को मछरेहटा पुलिस ने मामले में आरोपी प्रकाश के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस ने घर पर दबिश भी दी लेकिन वह नहीं मिला था। इसी बीच शुक्रवार सुबह करीब दस बजे आरोपी प्रकाश ने गांव में पेड़ से लटककर जान दे दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रकाश के भाई संतराम ने बताया कि वह शराब का आदी था। उसने 25 जुलाई को शराब पीकर पत्नी संग झगड़ा किया था। झगड़े के बाद रेप का मामला सामने आया। जिसके बाद मां-बेटी अपने घर चली गईं थीं। रेप के मामले में पुलिस भाई को पकड़ने आई थी। इसी बीच जेल जाने के डर से उसने फांसी लगा ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन साल पूर्व पीड़िता की मां को ले आया था घर
भाई संतराम ने बताया कि प्रकाश लुधियाना में मजदूरी करता था। वहीं एक महिला से उसका संपर्क हो गया था। करीब तीन साल पूर्व प्रकाश उस महिला को अपने घर ले आया था और उसे पत्नी के रूप में रखने लगा था। महिला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। महिला की एक बेटी व बेटा भी था। प्रकाश से भी एक बेटा हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed