{"_id":"572b8b904f1c1b04575cd3f5","slug":"son-and-mother-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला व बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला व बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
रोड पर हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर बाराभारी के पास गुरुवार की देर रात एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार महिला और उसके चार साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक उसका देवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। महिला बेटे को लेकर देवर संग रिश्तेदारी को जा रही थी। खबर पाकर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
खैराबाद इलाके के बन्नी शाहपुर गांव निवासी सीमा (25) पत्नी राममूर्ति अपने चार साल के बेटे सुमित के साथ देवर की बाइक पर बैठ कर थाना क्षेत्र के ही रामपुर निजामपुर गांव को रिश्तेदारी में जा रही थी। जब यह लोग नेशनल हाइवे पर बाराभारी के पास पहुंचे, तभी लखनऊ की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में महिला व उसके बेटे ने दम तोड़ दिया, वहीं उसके देवर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। बताते हैं कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने डीसीएम पकड़ ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।