फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   slater house seal

स्लाटर हाउस व मीट मार्केट सील

Tue, 21 Mar 2017 11:04 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 21 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
slater house seal
अवैध स्लाटर हाउस ।

पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने मंगलवार को जिले में कई जगहों पर छापा मार अवैध रूप से चल रहे एक मीट मार्केट व स्लाटर हाउस को सील करा दिया। जबकि बागबानी टोली में एक व्यक्ति घर से ही मीट का कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने छापा मार उसका गोरखधंधा बंद करा दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक भाग निकला था। अवैध रूप से मीट का कारोबार करने वालों पर अचानक पुलिस की सख्ती बढ़ने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी है, कि मीट का कारोबार सिर्फ लाइसेंसधारी लोग ही करेंगे। वहीं प्रशासन ने बकायदा मुनादी करवाकर अवैध कारोबार बंद करने की ताकीद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में योगी के बागडोर संभालते ही बदलाव की बयार दिखाई देने लगी है। अब तक पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे करीब 150 मीट की दुकानें अवैध ढंग से चल रही थीं। लेकिन योगी के सत्ता संभालते ही पुलिस की नींद टूट गई है।

मंगलवार सुबह एसडीएम रतीराम, सीओ राजकुमार शुक्ल की अगुवाई में प्रशासन व पुलिस की टीम ने मीट के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। सबसे पहले अफसर मोहल्ला बागबानी टोली के बनकट में रहने वाले शफीक के घर पहुंचे, जहां घर पर ही मीट का कारोबार चल रहा था। उसे बंद करा दिया गया। हालांकि शफीक पहले ही भाग गया था।

इसके बाद टीम सेमरापुर गांव के निकट स्लाटर हाउस पहुंची। स्लाटर हाउस में प्लाईवुड भरी मिलीं। यहां मानकों की भी अनदेखी की जा रही थी। जिस पर स्लाटर हाउस को सील कर दिया गया। इसके बाद अफसर नगर के चिक्की टोली स्थित मीट मार्केट पहुंचे।


यहां पता चला कि चार साल बाद भी किसी दुकान का आवंटन व संचालन नहीं हो सका है। टीम ने मीट मार्केट सील कर दिया। उधर, ताबड़तोड़ छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बताते हैं, कि लाइसेंस महज 32 कारोबारियों के पास है। जबकि 150 से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से मीट का कारोबार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed