फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur After shooting the daughter and sister-in-law young man shot himself

सीतापुर: बेटी और साली को गोली मारने के बाद युवक ने चुनी मौत की राह, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 Nov 2021 06:54 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Nov 2021 06:54 PM IST
सार

सीतापुर जिले के मुड़ा कलां गांव में युवक ने अपनी बेटी और साली को गोली मारने के बाद खुद मौत का रास्ता चुना। इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि बेटी और साली की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Sitapur After shooting the daughter and sister-in-law young man shot himself
गांव में मौजूद पुलिस व लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर जिले में थाना पिसावां इलाके के एक गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। ससुराल आए युवक ने अपनी बेटी और साली को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इससे युवक की मौत हो गई, जबकि बेटी और साली गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक शाहजहांपुर का निवासी था। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। शाहजहांपुर जिले के थाना आरसी मिशन इलाके के सरांय काइयां निवासी राजकमल गुप्ता (45) की ससुराल पिसावां इलाके के मूड़ाकला गांव में पूर्व प्रधान रामरतन के घर है। रामरतन उसके ससुर हैं। राजकमल की पत्नी और बेटी काफी दिनों से मायके में ही थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रविवार को युवक अपने घर से ससुराल आया था। यहां पर वह घर की दूसरी मंजिल पर था। उसने अपनी बेटी मोहिनी (17) से पैन कार्ड मांगा। पैन कार्ड मांगने के बाद ही कहासुनी होनी की बात सामने आ रही है। इसी के बाद उसने बेटी को अवैध असलहे से गोली मार दी। गोली लगते ही किशोरी मौके पर लहूलुहान होकर गिर गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर युवक की साली वंदना (22) पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि राजकमल ने उसे भी गोली मार दी। गोली लगने से वह भी घायल हो गई। बेटी और साली को गोली मारने के बाद घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार होने लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भागकर कमरे में पहुंच गया, जहां पर उसने कमरे का दरवाजा बंद करके खुद को भी गोली मार ली, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घायलावस्था में मोहिनी और वंदना को पिसावां सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पिसावां पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वजह क्या है, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के ससुर ने तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने कहा कि उनका दामाद रविवार को घर आया था। बेटी से पैन कार्ड मांगा। इसके बाद कुछ बात हुई और गोली चलाने लगा। एसओ का कहना है कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

मोहिनी के पेट में, वंदना के सिर में लगी गोली

फायरिंग में घायल हुई मृतक की बेटी और साली की हालत अभी खतरे से बाहर होनी बताई जा रही है। पिसावां सीएचसी के डॉक्टरों का कहना है कि मोहिनी के पेट में गोली लगी है, जबकि वंदना के सिर में गोली लगी है। वंदना की हालत कुछ स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल अभी खतरे से बाहर है।

फरवरी में पीले होने हैं वंदना के हाथ
जीजा के हाथों चली गोली से घायल हुई वंदना की शादी तय हो चुकी थी। फरवरी में विवाह होना है। गोली लगने से उसके घायल होने की सूचना जैसे ही उसकी होने वाली ससुराल पहुंची, तो वहां भी कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed