{"_id":"578bbd244f1c1b9332c4b814","slug":"sarraf-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सर्राफ लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में सर्राफ लापता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र का एक सर्राफ पिछले पांच दिन से लापता है। खोजबीन के बाद पता न चलने पर परिवारीजनों ने रामपुर मथुरा व बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा इलाके के नहरवल गांव निवासी अंगद (25) सर्राफा कारोबारी है। परिवारीजनों ने बताया कि 13 जुलाई की सुबह वह क्षेत्र में होनी वाली कुछ शादियों के लिए जेवर देने गया था। उसके साथ बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला इलाके के मोहरवा गांव निवासी भवनलाल व एक अन्य युवक भी था।
विज्ञापन
बताते हैं कि वहां अंगद ने 23 हजार रुपये बकाया भी वसूले थे। इसके बाद वह घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिवारीजन ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने बताया कि गुमशुदगी लिखाने के लिए रामपुर मथुरा थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामला बाराबंकी का कहकर टरका दिया। इसके बाद वह लोग बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला गए, जहां पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच कराने की बात कही है।