फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Salesman robbed injured

सेल्समैन को घायल कर लूटा

Sun, 09 Aug 2015 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 09 Aug 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन

थानगांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक सेल्समैन से हजारों की लूटपाट की। वहीं उसको जमकर पीटा भी है। पुलिस घटना को रंजिश का मामला बता रही है।

विज्ञापन


भठपुरवा निवासी अरुण सिंह एक पान मसाला कंपनी में सेल्समैन है। शनिवार रात वह माल बेचकर बाइक से हलीम नगर से अपने घर जा रहा था। भठपुरवा गांव से पहले दो मोटर साइकिलों पर सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उसे रोक लिया।
विज्ञापन


जिसके बाद उससे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच बदमाश उसके पास मौजूद 35 हजार 900 रुपये, सोने की चेन व अंगूठी लूट ली और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि सेल्समैन ने नामजद तहरीर दी है। जिन लोगों के नाम बताए हैं, उनसे पुरानी रंजिश है। पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed