{"_id":"59173e134f1c1b8518850f6b","slug":"sadhu-sharp-weapon-killed-in-a-hut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटी में बाबा की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुटी में बाबा की धारदार हथियार से हत्या
Amarujala Bureau
Updated Sat, 13 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा के रेवान गांव में एक बाबा की शुक्रवार देर रात कुटी में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मामले में पत्नी ने गांव के ही दो लोगों को नामजद किया है। पत्नी का आरोप है कि मठ पर कब्जा करने व चढ़ावे की रकम के बंटवारे को लेकर उसके पति की हत्या की गई है। पुलिस ने बाबा के साथ कुटी में रह रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
रेवान गांव में लगभग 10 सालों से गांव के पश्चिम रेवान-सांडा मार्ग के किनारे बांधेपुरवा निवासी गोधी (60) एक कुटी बनाकर रह रहा था। कुटी में ही वह झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र करता था। साथ ही वह काली माता मठ की देखभाल भी करता था।
विज्ञापन
इस वजह से गांव के लोग उन्हें बाबा पुकारते थे। जबकि पत्नी और बच्चे पड़ोस में ही स्थित बांधेपुरवा गांव में रह रहे हैं। बाबा कुटी पर ही रहता था। ग्रामीणों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से एक बाहरी युवक भी बाबा के पास चेला बनकर रह रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात कुटी में बाबा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर रेउसा थानाध्यक्ष राजकुमार जयलाल सरोज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बाबा के कथित चेले को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का दावा है कि पकड़े गए कथित चेले की हरकतें व बयान संदिग्ध लग रहे हैं। जिसके चलते उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस की मानें तो चेले ने बताया है कि शुक्रवार रात दो लोग कुटी पर पहुंचे थे। बाबा ने उनसे अंदर आकर चिलम पीने की बात कही।
जिसके बाद वह नित्यक्रिया के लिए चला गया। वापस पहुंचा तो बाबा की लाश पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि बाबा के चेले की पहचान हरदोई निवासी छोटे उर्फ छोटेलाल के रूप में हुई है। उधर, गोधी की पत्नी राजकुमारी ने इस मामले में गांव के ही पंडा व कुलवंत पुत्रगण सरवर को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
उसका कहना है कि पंडा व कुलवंत मठ पर कब्जा करना चाहते थे। साथ ही वह चढ़ावे की रकम भी मांगते थे। इसी वजह से इन लोगों ने पति की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।