फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rural killed on the road thrown Shav

हत्या कर श्ाव सड़क पर फेंका

Sat, 25 Jul 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 25 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
शनिवार सुबह सड़क पर शव मिलने से कस्बे में हड़कंप मच गया। वहीं
विज्ञापन
पुलिस घटना को सड़क हादसा बता रही है। मृत अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
रामकोट थाने से करीब 500 मीटर दूरी पर रामकोट कस्बा है। इसी कस्बे के बीच से ही सीतापुर से हरदोई जाने का मार्ग है। शनिवार सुबह जब कस्बे के लोग टहलने निकले, तो एक विद्यालय के सामने सड़क पर उन्हें एक अधेड़ का शव पड़ा दिखा। खबर फैलते ही हड़कंप मच गया।
अधेड़ की गर्दन पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशाना था। दोनों हाथों की नसें भी कटी हुईं थीं। लोगों की माने तो बदमाशों ने धारदार हथियार से उसका गला रेेेतने के बाद हाथ की नसें काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश शव को सड़क पर ही छोड़कर मौके से भाग गए। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
उधर, थानाध्यक्ष रामकोट कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया सड़क हादसा प्रतीत हो रही है। बावजूद इसके घटना के हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर घटना को हत्या की धाराओं में दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed