फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Robbery in school teacher house

रिटायर्ड शिक्षक के घर डाका 4.50 लाख माल लूटा

Thu, 28 Jul 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Robbery in school teacher house
- फोटो : अमर उजाला

महोली कोतवाली इलाके के दातारपुर गांव में सात डकैतों ने रिटायर्ड शिक्षक के परिवार को असलहे के बल पर बंधक बना 4.50 लाख का माल लूट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैतों ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मार देने की धमकी दी। डकैतों के भागने के बाद परिवार ने शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।  

विज्ञापन


महोली के दातारपुर गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक हीरालाल ने बताया कि बुधवार रात को वह बरामदे में सो रहा था। इसी बीच करीब सात लोग आ धमके। इन लोगों ने शराब पीने के लिए गिलास व लोटा मांगा।
विज्ञापन


रिटायर्ड शिक्षक ने बताया कि नशे में धुत होकर सभी फिर आ गए। असलहे के बल पर घर का दरवाजा खुलवा लिया और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने 85 हजार की नकदी, बहुओं के जेवर समेत करीब साढ़े चार लाख का माल बटोर लिया। लू
विज्ञापन
विज्ञापन


टपाट के बाद डकैत शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर निकल गए। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे और लोगों को बंधनमुक्त कराया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर सीओ सदर, कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी व फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाल का कहना है कि बदमाशों की संख्या पांच थी। महज डेढ़ लाख का माल लूट गया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed